TikTok Download, TikTok App Download
दोस्तों नमस्कार, आज की इस पोस्ट में हम एक ऐसे App के बारे में वो सब बाते करेंगे जो आपको पता भी है लेकिन आप अंजान बनने की कोशिश कर रहे है और इसमें मैं खुद शामिल हूँ | जैसा कि आपने पोस्ट का Tittle पढ़कर पता लगा लिया है कि मैं TikTok App के बारे में ही बात करने वाला हूँ|
TikTok App दुनिया का एक ऐसा App है जो इंडिया का नहीं है लेकिन हम इंडिया वाले है हर किसी को अपना ना होते हुए भी अपना बना लेते है और TikTok के बारे में भी ठीक ऐसा ही हुआ|
TikTok App के बारे में
वैसे तो आप इसको अच्छे से जानते है लेकिन फिर भी आपको थोडा Short में बता दू कि ये एक विडियो प्लेटफार्म है जिसमे आप शोर्ट विडियो बना सकते है और उसे कहीं भी शेयर कर सकते है और आप अगर पोपुलर हो जाते है तो आप Social Media Influencer बन जाते है|
चीन ने इस आफत की पुडिया को बनाया और भारत में उसे ऐसी सफलता मिली कि उसने वापिस मुडकर नहीं देखा और सबसे मजेदार बात ये रही कि इसको बनाने वाले खुद ये बोल रहे है कि हमने इस App को सिर्फ इसलिए बनाया ताकि खाली बैठे लोगों को मनोरंजन हो सके और हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जिसमे सब बहुत बिजी होते है लेकिन काम किसी को नहीं होता|
अब बात करते है कि TikTok क्यों इतना Popular हुआ|
तो इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ इंडिया ही है और हम यहाँ ट्रेंड फॉलो करने के मामले में किसी भी देश की तुलना में सबसे आगे है| मैं आगे आपको ट्रेंड फॉलो करने के बारे में भी बताऊंगा कि क्या हुआ था |
इंडिया में TikTok App Download करना ऐसा ट्रेंड बना जैसे मोबाइल में WhatsApp का होना जरुरी है ठीक वैसे ही TikTok App का होना जरुरी हो गया|
इसका सबसे बड़ा कारण ये था कि भारत एक ग्रामीण प्रधान देश है और यही कारण रहा कि गाँव में रहने वाले हर किसी के पास TikTok Download हो गया और देखते ही देखते ये पोपुलर हो गया|
अब यहाँ तक तो सब ठीक ही लग रहा था और TikTok के लिए सब कुछ ठीक ही चल रहा था फिर एक समय ऐसा आया कि TikTok में एकदम से Popular होने की दौड़ शुरू हो गयी हर वो यूजर जो TikTok पर विडियो बनाता था वो बस जल्दी से जल्दी Famous होना चाहता था और अपने को नंबर -1 बनाना चाहता था|
देखिये ! पोपुलर होना सभी के लिए जरुरी है और इसके फायदे भी बहुत है लेकिन हर किसी के लिए ये आसान नहीं है ये काम सिर्फ वही लोग कर सकते है जो जिसमे दुनिया से हटकर कुछ अलग करने का टैलेंट हो |
कुछ टाइम तक ये सब चलता रहा और जिन लोगों को ये सफलता नहीं मिली या यूँ कहे कि सीधी ऊँगली से घी नहीं निकला तो ऊँगली को टेढ़ा करने लगे और यही से TikTok App के लिए गलत होने लगा और हमारे लिए भी जिसके कारण हम आज TikTok को पसंद नहीं करते लेकिन कुछ हद तक रास आता है हमे भी|
हुआ ये कि TikTok Video Download करना और शेयर करने तक तो सब ठीक था लेकिन अब TikTok user ऐसे विडियो बनाने लगे जो हमारी Community या हमारे लिए सही नहीं था और इसके लिए जिम्मेदार है TikTok के वो यूजर जो बड़े शहरो में रहते है
भारत में शहरो में रहने वाले और गाँव में रहने वालो की जिन्दगी एकदम से अलग होती है और TikTok पर तो दोनों तरह के यूजर थे तो सब लोगों ने वहां पर ऐसे कंटेंट डालना शुरू कर दिया जिसे देखकर किसी को भी अच्छा नहीं लगता था और इसी कारण लोग TikTok App को पसंद और नापसंद एक साथ करने लगे|
पसदं और नापसंद एक साथ कैसे हो सकती है ? हाँ हो सकती है बताता हूँ आगे
TikTok App Download सभी के पास था और आप TikTok Video Online भी देख सकते है | TikTok पर विडियो बनाना एक अलग बात है और ऐसी विडियो बनाना जो या तो ओवर रियेक्ट करने वाली हो या फिर वो विडियो जो irritate करे ऐसी विडियो ज्यादा आने लगी जिसके कारण TikTok बदनाम होने लगा|
अब इन आपतिजनक विडियो के लिए जिम्मेदार कौन था वो देखिये !
हम भारत के लोग हमे चाहे कोई कितना ही अच्छा सीखाये या कोई कितना भी अच्छा बताये हमे वो कभी पसंद नहीं आता लेकिन अगर वो हमे ऐसी चीज दिखाए जो सिर्फ मनोरंजन करे लेकिन उस मनोरंजन करने के चक्कर में चाहे किसी को बदनाम करना पड़े किसी को विडियो में गलत बोलना पड़े हमे वही पसंद आता है|
अब TikTok User ने करना तो वही था जो उनके यूजर को पसंद आएगा तो TikTok पर ऐसे कंटेंट आने लगे जो उसके यूजर को पसंद आये लेकिन सभी को पसंद आये ये जरुरी थोड़ी ना है|
आप अगर TikTok पर देखे तो आपको पता चलेगा कि TikTok App पर ऐसे भी बहुत से Content Creator है जो बहुत ही अच्छी चीजे शेयर करते है जैसे – Motivation Quotes. लेकिन हमे क्या हमे वो तो देखना ही नहीं नहीं है हमे तो उनको देखना है जो हमे गलत दिखाए|
एक Example देखिये –
अगर किसी में ये टेलेंट है कि वो किसी गाने पर अच्छा डांस कर लेती है या यु कहे कि किसी Song पर अच्छा React कर लेती है तो क्या आप उस content को गलत कहोगे ?
कभी नहीं कह सकते क्योंकि वो उस content Creator का स्पेशल टैलेंट है और वो दुनिया को दिखा रही है तो इसमें गलत क्या है |
लेकिन गलत तो वो है जो उस Content को गलत्त तरीके से पेश करे जैसे कि – कोई ऐसे कपड़े पहन कर रियेक्ट कर रहा है जो आपतिजनक हो या कोई बहुत अच्छा करने के चक्कर में वो कर रहा है जो हममे से किसी को पसंद नहीं तो वो गलत है|
अब आप सोचकर देखिये कि क्या इसके लिए वो जिम्मेदार है जो ऐसा Content Create करते है ? नहीं ! वो जिम्मेदार नहीं है आप इस बात को मानो या ना मानो|
अगर content Creator जिम्मेदार है तो फिर सीधा सा समाधान है आप उनकी विडियो को देखो ही मत या उसकी किसी भी विडियो को शेयर ही मत करो और जब देखोगे नहीं और शेयर नहीं करोगे तो वो ऐसी विडियो क्यों बनायेगे
लेकिन नहीं हम ऐसा नहीं करेंगे
देखना भी तो उनकी ही विडियो है जो सबसे बदनाम है फिर उसमे Tiktok की क्या गलती है?
तो फिर इसमें Tiktok को गलत क्यों कहा जा रहा है ?
TikTok की क्या गलती है
TikTok App की भी यहाँ ये गलती है कि उसने अपने यूजर के लिए कभी कोई रूल ही नहीं बनाये | देखिये हर किसी प्लेटफार्म के अपने रूल होते है जैसे फेसबुक के है तो जब TikTok इतना बड़ा प्लेटफार्म है तो क्यों अपने Content creator के लिए रूल नहीं बनाता|
आज एसिड Attack इंडिया में बहुत बड़ा अपराध है और जब उसके प्लेटफार्म पर एसिड अटैक जैसी विडियो अपलोड होती है तो उसे बेन क्यों नहीं करता और उसके इसी Rule- Regulation के कारण हम जैसे लोग पसंद नहीं करते|
TikTok को ये करना चाहिए कि TikTok App पर Publish होने वाली विडियो को फ़िल्टर किया जाना चाहिए और अगर उसमे गलत है जो india के Rule Follow नहीं कर रहा हो तो उसे ब्लाक करना चाहिए|
बस उसको ये पता होना चाहिए कि हमने ये सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है अगर कोई गलत चीज प्रमोट कर रहा है तो उसे बेन करना है|
तो अगर TikTok अपनी ये गलती ना सुधारे तो हमे क्या करना चाहिए ?
सीधी सी बात है TikTok को बेन करवादो Play Store से डिलीट करवादो ! शायद आप भी यही सोच रहे है
हाँ मैंने भी आप ही की तरह सोचा और एक बार BycottTikTok के नाम से एक Trend भी चला था और एक YouTuber की विडियो सिर्फ इसलिए डिलीट कर दी गयी थी कि उन्होंने TikToker के बारे में अपने विडियो में कुछ बोला था इसके बारे में आप भी जानते है नाम बताने की जरुरत नहीं है|
तो फिर हमने क्या किया ?
और कुछ तो हम कर नहीं सकते थे हमारे हाथ में ये तो था नहीं कि खुद Play Store से डिलीट कर दे तो हम सबने एक ट्रेंड चलाया कि Play Store पर जाकर उसको Negative कमेट करो और रेटिंग डाउन कर दो|
मैंने भी अपनी 7-8 Gmail से रिपोर्ट किया था और सोचा चलो देशहित में क्या पता डिलीट हो भी जाये लेकिन सही बात ये है कि मैंने रिपोर्ट इसलिए नहीं किया था कि एक YouTuber की विडियो डिलीट करवाई थी बल्कि इसलिए किया था कि ये एक चाइना कि सम्पति है तो जितना हो सके चाइना के प्रोडक्ट से दूर रहा जाए और ये 100 प्रतिशत तो कभी संभव नहीं है|
अगर TikTok App Play Store से डिलीट हो जाये तो क्या ?
मज़ा आ जायेगा अगर ऐसा हुआ तो लेकिन जो Behavior google कर रहा है उसके हिसाब से तो लगता नहीं है कि ये डिलीट हो जायेगा और ऐसा होगा भी क्यों ?
क्योंकि ना तो इंडिया के लोग इसको use करना बंद करेंगे और ना ही ये डिलीट होगा |
अब ये मान लेते है कि TikTok पर Abuse विडियो या content आते है इसलिए हम इसे बेन करवाना चाहते है और सही है करवाना भी चाहिए लेकिन मान लो कि TikTok App को Replace करने के लिए कोई और App आ जाये और शायद मार्किट में एक Chingari – WhatsApp status, viral videos & chats के नाम से एक App है लेकिन Content crater तो वही इंडिया के है तो अगर इस पर भी यही content आया तो फिर हम क्या करेंगे|
नहीं फिर तो डिलीट भी नहीं करवा सकेंगे इसलिए इसका समाधान ये है कि हर आने वाले App को ये policy बनानी पड़ेगी कि आप गलत content जो किसी को पसंद ना आये वो पब्लिश नहीं कर सकेंगे और अगर किसी ने रिपोर्ट किया तो उसको डिलीट किया जायेगा|
बस एक यही करना पड़ेगा फिर तो|
Conclusion
- TikTok App Largest video platform है और इसको beat करना आसान नहीं है है|
- जब तक इंडिया का कोई ऐसा platform नहीं आता तब तक तो इसको हटाने के बारे में सोच भी नहीं सकते और हटेगा भी नहीं एक प्रयास हम सब करके देख चुके है|
- Content Creator वही content बनाता है जिसे लोग देखना पसंद करे तो अगर हम कहे तो पूरी गलती उनकी भी नहीं है
- हमे TikTok App से नफरत है तो हम क्यों उसके content को शेयर कर रहे है चाहे किसी भी तरह से शेयर कर रहे है लेकिन शेयर तो कर ही रहे है|
- किसी भी App को डिलीट करवाने के लिए कोई ठोस कारण होना चाहिए जो जिस दिन मिल गया उस दिन डिलीट हो हो जाएगा|
- TikTok पर ऐसे कंटेट भी है जो आपके देखने लायक है तो आप सब content को गलत नहीं कह सकते खुद Govt. of india का TikTok पर account है तो अब उसको गलत थोड़ी ना बोलोगे|
- अपनी सोच को बदलिए और सिर्फ उनको फॉलो कीजिये जिसने आपको कुछ नॉलेज मिले|
- और सबसे जरुरी बात TikTok को सिर्फ मनोरंजन के लिये बनाया गया है इस बात का हमेशा ध्यान रखिये|
तो ये थी TikTok App के बारे मे कुछ जानकारी जो उम्मीद करता हूँ कि आपको पसंद आई होगी और अगर मेरी इस पोस्ट में आपको लगता है कि कुछ गलत लिखा गया है तो आप कमेट करके मुझे बता सकते है और हमेशा की तरह पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे|
Post A Comment:
0 comments so far,add yours