Android मोबाइल के लिये 2 बेस्ट विडियो Editing Apps डाउनलोड करें

आज की पोस्ट मोबाइल से Video Editing करने वालो के लिये बहुत काम की है| आज की पोस्ट में आपको android 4.4 के लिये बहुत ही काम की apps की जानकारी दूंगा जिससे आप अपने मोबाइल से ही किसी भी विडियो को अपने अनुसार edit कर सकते है| अगर आप मोबाइल से विडियो बनाकर youtube पर अपलोड करके उससे online money earn करना चाहते है तो आप आज की पोस्ट पूरी पढ़कर आसानी से पैसे कमा सकते है|video editing apps

मोबाइल से विडियो editing करना computer जितना आसान नहीं है लेकिन google play store पर कुछ ऐसे apps भी है जो इसे बहुत आसान बना देते है| आज जो application मैं आपको दे रहा हूँ वो play store की सबसे बेस्ट video editing apps में से एक है जो आपके मोबाइल में भी अच्छी तरह से काम करेगी| अगर आप किसी विडियो को edit करके उसे नया बनाकर publish करना चाहते है तो आप ऐसा अपने android मोबाइल से ही कर सकते है|

Kine Master – Video Editing App

kine master को मैं google play store की सबसे अच्छी apps मानता हूँ| मैंने भी इससे विडियो बनाकर अपलोड किये है| जब मेरे पास खुद का computer नहीं था या कभी मुझे इसके लिये टाइम नहीं होता था तो मैं इससे ही विडियो बनाकर अपलोड करता था इसकी वजह भी है| इसमें विडियो को edit करना बहुत आसान है इसमें बहुत से filter और layout पहले से ही बने हुए है| बस आप अपना video इसमें अपलोड करो और कुछ step follow करके अपना विडियो सेव कर लो|

kine master use करने के लिये सबसे पहले आप यहाँ क्लिक करके उसे google play store से डाउनलोड कर ले| ये लगभग 40MB की application है इसलिए डाउनलोड करने में समय लग सकता है| kine master के Free version में आपको 20 से ज्यादा theme free में मिलेगी जिससे आप अपने विडियो को जैसा चाहे बना सकते है| इसके अलावा आपको इसमें बहुत से filter की सुविधा भी मिलेगी जिसका use करके आप अपने विडियो को कुछ design कर सकते है| एक option 3D animation का भी है जिससे आप अपनी विडियो में अलग अलग effect show करवा सकते है|

Video Editing
Video Editing

अगर आप अपने विडियो में म्यूजिक लगाना चाहते है तो आप kine master की मदद से आसानी से लगा सकते है और जो म्यूजिक पहले से लगा हुआ है उसे आसानी से remove भी कर सकते है| विडियो को जिस स्पीड में आपको play करना है वो आप सेट कर सकते है जिस effect को आप slow play करेंगे वो slow भी हो जायेगा और fast भी|

जब आपका विडियो तैयार हो जाए और सभी editing complete हो जाए तो आप share पर क्लिक करके जहाँ चाहे save कर सकते है या सीधे youtube पर अपलोड कर सकते है| kine master free और paid दोनों version में available है अगर आप free version use करते है तो आपके विडियो पर watermark लगा होगा और आप अगर paid version use करेंगे तो आपको बिना watermark का विडियो मिलेगा| आप चाहे तो यहाँ क्लिक करके paid version डाउनलोड कर सकते है| जिसके बाद आपके विडियो पर कोई watermark या kine master का logo नहीं आएगा इसके अलावा paid version में आपको 50 से ज्यादा theme मिलेगी और बहुत से फीचर मिलेंगे जो free version में available नहीं थे|

Inshot – Video Editing App

kine master के बाद Inshot Video Editor मेरी नजर में एक और बढ़िया विकल्प है| आप inshot का use भी अपने विडियो को edit करने के लिये कर सकते है| जो लोग किसी भी विडियो पर name लिखने या अपना logo set करने के दीवाने है है तो आप इसका use कर सकते है| आप इसकी मदद से किसी भी विडियो पर आसानी से name लिख सकते है| इसके अलावा अप किसी भी विडियो से उसका म्यूजिक हटाकर अपना म्यूजिक ऐड करके उसे play कर सकते है और save कर सकते है| मात्र 16MB का ये application use करने में kine master से बेहद आसान है| इसमें आप किसी भी picture,audio,video सभी को अपने अनुसार set कर सकते है|

किसी भी विडियो में background music लगाने के लिये आप बस use mute कर दे और अपना सोंग उसमे पेस्ट करके save कर दे बस हो गया काम आपका विडियो share करने के लिये तैयार है आप चाहे तो इसे gallary में save भी कर सकते है| filter के रूप में आप विडियो पर text add कर सकते है|

Video Editing
Video Editing

kine master की तरह आप इसमें filter भी लगा सकते है इसके अलावा आप इसमें multi विडियो को भी play कर सकते है| अगर आप किसी video cut करने वाली apps की तलाश कर रहे है तो अप विकल्प के रूप में इस apps का use कर सकते है किसी और application का use करने की जरुरत नहीं है| किसी भी विडियो को rotate और flip भी आप कर सकते है| कहने का मतलब है कि आपको एंड्राइड के लिये पूरी विडियो edit करने की व्यवस्था इसमें मिलेगी| अगर आप इसे google play store se download करना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक  करकेे कर सकते है|

Last Word

आज की मेरी दोनों video editing apps बहुत काम की है और दोनों free अवेलेबल भी है| आप एक बार इनका use जरुर करे आशा करता हूँ कि आपको ये पसंद आएगी| आप kine master से विडियो को edit करके फिर inshot में उसी विडियो को फिर से edit करके एक unique design दे सकते हैं|  मुझे ये दोनों apps बहुत पसंद है और मैं इनका use करना अपनी प्राथमिकता देता हूँ| आपने भी youtube पर kine master से बनी हुयी बहत सी विडियो देखी होगी| बहुत से user इसका use करते है|

उम्मीद करता हूँ कि आपको android से related मेरी आज की ये जानकारी आपको पसंद आई होगी| आप मेरी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर share जरुर करे जिससे उनको भी android के इन लाजवाब application के बारे में पता चल सके और वो भी इनका use कर सके आपको अगर विडियो edit करने में कोई परेशानी आती है तो आप कमेंट करके मेरी हेल्प ले सकते है| मुझे आपकी हेल्प करने में बहुत ख़ुशी होगी|

16 thoughts on “Android मोबाइल के लिये 2 बेस्ट विडियो Editing Apps डाउनलोड करें”

  1. Bhai kinemaster main video Main alg alag jagah par alag alag audio Set nhi hoti h uske liye clip cut karni padti h koi tareeka ho toh btao bina clip cut kiye audio add karne ke liye

    Reply
  2. sir m vedio edit karne ke bad jab vedio save karta hu to vedio kafhi bde size m save hoti hai jaise 90mb 150 mb etc.
    m isko kam saize save kaise kru

    Reply
    • विडियो की Quility की कम कर दो| जहाँ save करने का option है वहां आपको ये option मिल जायेगा

      Reply
  3. हेल्लो दोस्त मैं सुनील सेन
    में अगर kine master use करूँगा तो उसका logo मेरे वीडियो पर आएगा, तो उस kine master का और उस logo का वो पैसे तो नहीं मांगेगा और दूसरा सवाल मेरे यूट्यूब चैनल को उसके kine master (वो कोई ऑब्जेक्शन तो नहीं करेगा)की वजह से नुकसान तो नहीं होगा भाई इनका जवाब दो मुझे भाई।

    Reply
    • आपके दोनों सवालों का एक ही जवाब – कोई दिक्कत नहीं है आप use कर सकते है और अगर आप kine master से logo हटाना चाहते है तो आप उसका pro version use करे अगर नहीं है तो इस पोस्ट के सभी कमेंट चेक करिए मैंने pro version का डाउनलोड लिंक दिया है|

      Reply
  4. Hi dost एक सवाल है भाई जिस aaps से हम वीडियो एडिटिंग कर रहे है उसका logo वीडियो पर नहीं आना चाहिए तो उसके लिए क्या करे । और अगर उसका logo आता भी है तो वो aaps वाला क्या शिकायत कर सकता है।

    Reply
    • नहीं शिकायत नहीं कर सकता बल्कि खुश होयेगा क्योंकि आप उसके app का promotion कर रहे है वो भी free में| फिर भी आपको अगर logo हटाना है तो आप उसका paid version use कर सकते है जैसे kine master pro. आप यहाँ क्लिक करके kine master का pro version डाउनलोड कर सकते है|

      Reply
  5. bhai VPN se free internet kaisw use kare iskiI bareme ek post dale. bhai bahut garib hun interner pack ka paesa nahi hai.

    Reply
    • Thanks for feedback. मैं जल्द ही इसके बारे में पोस्ट लिखने की कोशिश करूंगा।

      Reply

Leave a comment